Skip to content
Hare Krishna Mandir Ahmedabad
Glories of Ekadashi

Glories of Aja Ekadashi

Ekadashi is very dear to Lord Vishnu. To observe Ekadasi-vrata means to please the Supreme Personality of Godhead.

Hare Krishna MandirUpdated on 2 min read
Glories of Aja Ekadashi
In this article

संक्षेप में

अजा एकादशी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि इसी व्रत से सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के कष्ट दूर हुए और उन्हें अपना राज्य और परिवार वापस मिला। यह व्रत सभी पापों का नाश करता है।

कुंतीपुत्र युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवान! भाद्रपद कृष्ण एकादशी का क्या नाम है? व्रत करने की विधि तथा इसका माहात्म्य कृपा करके कहिए।

मधुसूदन कहने लगे कि इस एकादशी का नाम अजा है। यह सब प्रकार के समस्त पापों का नाश करने वाली है। इस एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा का विधान होता है। जो मनुष्य इस दिन भगवान ऋषिकेश की पूजा करता है उसको वैकुंठ की प्राप्ति अवश्य होती है। अब आप इसकी कथा सुनिए।

इस एकादशी की कथा के अनुसार प्राचीनकाल में हरिशचंद्र नामक एक चक्रवर्ती राजा राज्य करता था। उसने किसी कर्म के वशीभूत होकर अपना सारा राज्य व धन त्याग दिया, साथ ही अपनी स्त्री, पुत्र तथा स्वयं को बेच दिया।

वह राजा चांडाल का दास बनकर सत्य को धारण करता हुआ मृतकों का वस्त्र ग्रहण करता रहा। मगर किसी प्रकार से सत्य से विचलित नहीं हुआ। कई बार राजा चिंता के समुद्र में डूबकर अपने मन में विचार करने लगता कि मैं कहां जाऊं, क्या करूं, जिससे मेरा उद्धार हो।

इस प्रकार राजा को कई वर्ष बीत गए। एक दिन राजा इसी चिंता में बैठा हुआ था कि गौतम ऋषि आ गए। राजा ने उन्हें देखकर प्रणाम किया और अपनी सारी दु:खभरी कहानी कह सुनाई। यह बात सुनकर गौतम ऋषि कहने लगे कि राजन तुम्हारे भाग्य से आज से सात दिन बाद भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा नाम की एकादशी आएगी, तुम विधिपूर्वक उसका व्रत करो।

गौतम ऋषि ने कहा कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से तुम्हारे समस्त पाप नष्ट हो जाएंगे। इस प्रकार राजा से कहकर गौतम ऋषि उसी समय अंतर्ध्यान हो गए। राजा ने उनके कथनानुसार एकादशी आने पर विधिपूर्वक व्रत व जागरण किया। उस व्रत के प्रभाव से राजा के समस्त पाप नष्ट हो गए।

स्वर्ग से बाजे बजने लगे और पुष्पों की वर्षा होने लगी। उसने अपने मृतक पुत्र को जीवित और अपनी स्त्री को वस्त्र तथा आभूषणों से युक्त देखा। व्रत के प्रभाव से राजा को पुन: राज्य मिल गया। अंत में वह अपने परिवार सहित स्वर्ग को गया।

हे राजन! यह सब अजा एकादशी के प्रभाव से ही हुआ। अत: जो मनुष्य यत्न के साथ विधिपूर्वक इस व्रत को करते हुए रात्रि जागरण करते हैं, उनके समस्त पाप नष्ट होकर अंत में वे स्वर्गलोक को प्राप्त होते हैं। इस एकादशी की कथा के श्रवण मात्र से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

इस सेवा में सहयोग करें

अपनी एकादशी को और सार्थक बनाएँ: हरे कृष्ण मंदिर, अहमदाबाद में एकादशी सेवा अर्पित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजा एकादशी कब आती है?

भाद्रपद कृष्ण एकादशी को, जो प्रायः अगस्त या सितंबर में आती है। सटीक तिथि के लिए वैष्णव कैलेंडर देखें।

अजा एकादशी की कथा क्या है?

राजा हरिश्चंद्र सब कुछ खोकर कष्ट में थे। गौतम ऋषि के कहने पर उन्होंने अजा एकादशी का व्रत किया, जिससे उनके पाप नष्ट हुए और उन्हें राज्य वापस मिला।

व्रत कैसे करें?

अनाज और दालें न लें, अपनी क्षमता अनुसार उपवास करें, हरे कृष्ण महामंत्र का जप करें और अगले दिन पारण के समय व्रत खोलें।

Keep reading

More in Glories of Ekadashi

Other articles from the mandir’s blog.

View all blogs
  • Pandava Nirjala EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir3 min read

    Pandava Nirjala Ekadashi

    Discover the powerful benefits of Pandava Nirjala Ekadashi fasting—both spiritual and scientific. One day without food and water can purify karma, body…

  • Glories of Papankusha EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir2 min read

    Glories of Papankusha Ekadashi

    अर्जुन कहने लगे कि हे जगदीश्वर! मैंने आश्विन कृष्ण एकादशी अर्थात इंदिरा एकादशी का सविस्तार वर्णन सुना। अब आप कृपा करके मुझे आश्विन/क्वार माह के शुक्ल पक्ष…

  • Glories of Putrada EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir9 min read

    Glories of Putrada Ekadashi

    Why was the righteous king Mahijit childless and how did fasting on Putrada Ekadashi help him? Learn more about the glories of fasting on Putrada Ekadashi.

Chat with us on WhatsApp