Skip to content
Hare Krishna Mandir Ahmedabad
Glories of Ekadashi

Glories of Sat-tila Ekadashi

What is the significance of Sat tila Ekadashi? What does one gain by observing Sat Tila Ekadashi | One becomes free from all kinds of poverty and ill luck!

Hare Krishna MandirUpdated on 3 min read
Glories of Sat-tila Ekadashi
In this article

संक्षेप में

षट्तिला एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस दिन तिल का छह प्रकार से उपयोग होता है: तिल से स्नान, तिल का उबटन, तिल से हवन, तिल मिला जल, तिल का भोजन और तिल का दान। भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस व्रत की महिमा बताई।

युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा: भगवन् ! माघ मास के कृष्णपक्ष में कौन सी एकादशी होती है? उसके लिए कैसी विधि है तथा उसका फल क्या है ? कृपा करके ये सब बातें हमें बताइये ।

 श्रीभगवान बोले: नृपश्रेष्ठ ! माघ (गुजरात महाराष्ट्र के अनुसार पौष) मास के कृष्णपक्ष की एकादशी ‘षटतिला’ के नाम से विख्यात है, जो सब पापों का नाश करनेवाली है । मुनिश्रेष्ठ पुलस्त्य ने इसकी जो पापहारिणी कथा दाल्भ्य से कही थी, उसे सुनो ।

दाल्भ्य ने पूछा: ब्रह्मन्! मृत्युलोक में आये हुए प्राणी प्राय: पापकर्म करते रहते हैं । उन्हें नरक में न जाना पड़े इसके लिए कौन सा उपाय है? बताने की कृपा करें । षटतिला एकादशी की यह पौराणिक कथा करती हैं सर्वकामनाओं की पूर्ति - एक समय नारद जी ने भगवान श्रीविष्णु से प्रश्न किया कि प्रभु षट्तिला एकादशी की क्या कथा है और इस एकादशी को करने से कैसा पुण्य मिलता है, इस संबंध में भगवान विष्णु ने नारद जी से कहा कि- हे नारद! मैं तुमसे सत्य घटना कहता हूं। ध्यानपूर्वक सुनो।

कथा- प्राचीन काल में मृत्युलोक में एक ब्राह्मणी रहती थी। वह सदैव व्रत किया करती थी। एक समय वह एक मास तक व्रत करती रही। इससे उसका शरीर अत्यंत दुर्बल हो गया। यद्यपि वह अत्यंत बुद्धिमान थी तथापि उसने कभी देवताओं या ब्राह्मणों के निमित्त अन्न या धन का दान नहीं किया था। इससे मैंने सोचा कि ब्राह्मणी ने व्रत आदि से अपना शरीर शुद्ध कर लिया है, अब इसे विष्णुलोक तो मिल ही जाएगा परंतु इसने कभी अन्न का दान नहीं किया, इससे इसकी तृप्ति होना कठिन है।

भगवान ने आगे कहा- ऐसा सोचकर मैं भिखारी के वेश में मृत्युलोक में उस ब्राह्मणी के पास गया और उससे भिक्षा मांगी। वह ब्राह्मणी बोली- महाराज किसलिए आए हो? मैंने कहा- मुझे भिक्षा चाहिए। इस पर उसने एक मिट्टी का ढेला मेरे भिक्षापात्र में डाल दिया। मैं उसे लेकर स्वर्ग में लौट आया।

कुछ समय बाद ब्राह्मणी भी शरीर त्याग कर स्वर्ग में आ गई। उस ब्राह्मणी को मिट्टी का दान करने से स्वर्ग में सुंदर महल मिला, परंतु उसने अपने घर को अन्नादि सब सामग्रियों से शून्य पाया। घबरा कर वह मेरे पास आई और कहने लगी कि भगवन् मैंने अनेक व्रत आदि से आपकी पूजा की, परंतु फिर भी मेरा घर अन्नादि सब वस्तुओं से शून्य है। इसका क्या कारण है?

इस पर मैंने कहा- पहले तुम अपने घर जाओ। देवस्त्रियां आएंगी तुम्हें देखने के लिए। पहले उनसे षटतिला एकादशी का पुण्य और विधि सुन लो, तब द्वार खोलना। मेरे ऐसे वचन सुनकर वह अपने घर गई। जब देवस्त्रियां आईं और द्वार खोलने को कहा तो ब्राह्मणी बोली- आप मुझे देखने आई हैं तो षटतिला एकादशी का माहात्म्य मुझसे कहो।

उनमें से एक देवस्त्री कहने लगी कि मैं कहती हूं। जब ब्राह्मणी ने षटतिला एकादशी का माहात्म्य सुना तब द्वार खोल दिया। देवांगनाओं ने उसको देखा कि न तो वह गांधर्वी है और न आसुरी है वरन पहले जैसी मानुषी है। उस ब्राह्मणी ने उनके कथनानुसार षटतिला एकादशी का व्रत किया। इसके प्रभाव से वह सुंदर और रूपवती हो गई तथा उसका घर अन्नादि समस्त सामग्रियों से युक्त हो गया।

अत: मनुष्यों को मूर्खता त्याग कर षटतिला एकादशी का व्रत और लोभ न करके तिलादि का दान करना चाहिए। इससे दुर्भाग्य, दरिद्रता तथा अनेक प्रकार के कष्ट दूर होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

षट्तिला एकादशी कब होती है?

माघ कृष्ण एकादशी को, प्रायः जनवरी-फ़रवरी में। तिथि के लिए वैष्णव कैलेंडर देखें।

“षट्तिला” का अर्थ क्या है?

छह प्रकार से तिल का उपयोग: स्नान, उबटन, हवन, जल, भोजन और दान।

व्रत कैसे करें?

अनाज और दालें न लें, तिल का दान करें, जप-कीर्तन करें और अगले दिन पारण करें।

Keep reading

More in Glories of Ekadashi

Other articles from the mandir’s blog.

View all blogs
  • Pandava Nirjala EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir3 min read

    Pandava Nirjala Ekadashi

    Discover the powerful benefits of Pandava Nirjala Ekadashi fasting—both spiritual and scientific. One day without food and water can purify karma, body…

  • Glories of Papankusha EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir2 min read

    Glories of Papankusha Ekadashi

    अर्जुन कहने लगे कि हे जगदीश्वर! मैंने आश्विन कृष्ण एकादशी अर्थात इंदिरा एकादशी का सविस्तार वर्णन सुना। अब आप कृपा करके मुझे आश्विन/क्वार माह के शुक्ल पक्ष…

  • Glories of Putrada EkadashiGlories of Ekadashi

    Hare Krishna Mandir9 min read

    Glories of Putrada Ekadashi

    Why was the righteous king Mahijit childless and how did fasting on Putrada Ekadashi help him? Learn more about the glories of fasting on Putrada Ekadashi.

Chat with us on WhatsApp